इंदौर, चार मई (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार के एक सब इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को छापे मारे और बड़े पैमाने पर बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया। लोकायुक्त पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सब इंजीनियर गजानन पाटीदार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर पाटीदार और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के कुल नौ ठिकानों पर छापे मारे गये। इनमें इंदौर के आठ और पड़ोसी खरगोन जिले का एक ठिकाना शामिल है।

http://ifttt.com/images/no_image_card.png