जबलपुर मध्य प्रदेश में सियासी संकट के अलावा का भी संकट बढ़ता जा रहा है। राज्य में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये लोग दो परिवारों के बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश अभी तक इससे दूर था लेकिन चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रदेश में डर का माहौल है। भारत में सबसा पहला केस 50 दिनों पहले मिला था, तब से अब तक मध्य प्रदेश इस वायरस के प्रकोप से बचा हुआ था। चारों को निगरानी पर रखा जबलपुर के कलेक्टर भारत यादव से बताया कि ये चारों मरीज विदेशों से भारत लौटे थे। इन चारों पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद इनको अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब हम उन लोगों को ट्रैक कर रहे हैं जिन लोगों ने इनसे मुलाकात की है। उनको भी हम आइसोलेशन वार्ड में रखेंगे। जर्मनी और सऊदी अरब से लौटे हैं सभी लोगइन चारों में एक छात्र बताया जा रहा है जोकि जर्मनी से लौटा था। बाकी तीन लोग छुट्टी मनाने दुबई गए हुए थे। ये दो परिवारों के लोग हैं। जहां भी ये लोग रहते हैं उन इलाकों को लॉकडाउन कर दिया गया है। एरिया को किया लॉकडाउनजिला कलेक्टर ने बताया कि जहां पर ये लोग रहते हैं उसके आस-पास के सभी लोगों का टेस्ट कराया जाएगा। ये चारों लोग 45 साल से कम हैं और इनमें से दो महिलाएं भी हैं। ये दोनों महिलाएं अलग-अलग विमान से आए थे। इनके एक मीटर के दूरी पर बैठने वाले यात्रियों को ट्रेस कर लिया गया है और स्क्रीनिंग कराई जा रही है। अभी तक का ये पहला मामलाइससे पहले मध्यप्रदेश में कई शहरों में कोरोना के संदिग्ध पाए गए थे। इनमें से अधिकतर का सैंपल लेकर उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेशन वॉर्ड में भेज दिया गया है। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में जुटा है। प्रदेश में 24 घंटे जांच की सुविधा है। वहीं एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/74742083/photo-74742083.jpg
0 Comments