रीवा जिले के जनेह थाने में की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद थाने में खलबली मच गई है। थाने के बाद लोकायुक्त ने त्योंथर तहसील के विश्राम गृह में भी कार्रवाई की है। रीवा पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर से दाग लगा है। लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हेड कॉन्स्टेबल राजीव लोचन पांडे ने फरियादी पन्नालाल कोरी से जमीनी विवाद में धारा कम करने के नाम पर ₹15000 के रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद फरियादी पन्नालाल गोरी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त की टीम से की थी। लोकायुक्त ने फरियादी की शिकायत की जांच की, जिसमें यह मामला सही पाया गया है। हेड कॉन्स्टेबल राजीव लोचन पांडे ने फरियादी से रिश्वत लेने के लिए उसे अपने घर पर बुलाया था। मौके पर लोकायुक्त पुलिस पहले ही मौजूद थी। पन्नालाल कोरी ने जैसे ही उसे रिश्वत की राशि दी, लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अब लोकायुक्त पुलिस हेड कॉन्स्टेबल के संपत्ति की भी जांच करेगी। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी प्रधान आरक्षक रीवा जिले के जनेह थाने में पदस्थ थे। वहां वह कार्य के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहे थे। उन्हें रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।


https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78052225/photo-78052225.jpg